नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि में अगर आप पैसा लगाते हैं तो ना सिर्फ आपका निवेश सुरक्षित रहता है बल्कि गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। PPF खातों की मेच्योरिटी 15 साल में होती है। अगर आपका भी PPF खाता मेच्योर होने वाला है तो क्या इसे आगे बढ़ाया जा सकता है? अगर बढ़ाया जा सकता है तो इसे कितनी बार और कितने साल के लिए बढ़ा सकते हैं!1. पीपीएफ खाता का नियम क्या है? पब्लिक प्रोविडेंट फंड के नियमों के मुताबिक पीपीएफ खाता 15 साल में मेच्योर होता है। आप चाहें तो अपना पैसा निकाल सकते हैं या फिर इस अकाउंट को आगे भी जारी रख सकते हैं। लेकिन ये एक्सटेंशन अपने आप नहीं होगा। अगर आप इसे जारी रखना चाहते हैं तो मेच्योरिटी के एक साल के भीतर जानकारी देनी होगी।पीपीएफ खातों को कितनी बार बढ़ा सकते हैं? आप वैसे तो आप इसे जब तक चाहें तब तक बढ...