नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं। इसके साथ गारंटीड रिटर्न और टैक्स छूट भी तो आपके लिए सरकार स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहतर ऑप्शन है। वैसे तो PPF में पैसे जमा करने की अवधि 15 साल होती है, जिसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। यह रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने का बेहतरीन साधन है।PPF में कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश एक व्यक्ति PPF खाते में सालाना कम से कम Rs.500 और अधिकतम Rs.1.5 लाख का निवेश कर सकता है। फिलहाल PPF पर सरकार 7.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर दे रही है। PPF में ब्याज की गणना सालाना चक्रवृद्धि होती है, यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच खरीदें या करें इंतजार यह भी पढ़ें- 5000 से अधिक बैंक कर्मचारियों की गई नौकरी, बोनस के...