नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2026 को स्थिति साफ कर दी है। वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही यानी 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में जो ब्याज दरें लागू थीं, वही अगले तीन महीनों तक जारी रहेंगी। सरकार के इस फैसले से इन योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को फिलहाल नई या बदली हुई ब्याज दरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.830 करोड़ की ब्लॉक डील.शेयर में आई तूफानी तेजी; 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक पुरानी दरें जारी वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (Departme...