नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- Gujarat Police Recruitment 2025 Apply Online: गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) द्वारा निकाली गई 13,591 रिक्तियों के लिए आवेदन करने का कल 23 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है। यदि आप भी पुलिस बल का हिस्सा बनकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं, तो बिना समय गंवाए कल तक अपना फॉर्म आधिकारिक पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर जरूर भर दें।पदों की डिटेल्स - बंपर भर्ती से युवाओं में उत्साह इस मेगा भर्ती अभियान के तहत कुल 13,591 पदों को भरा जाना है। इसमें दो मुख्य कैडर शामिल हैं- लोकरक्षक (कांस्टेबल) कैडर: इस श्रेणी में सबसे अधिक 12,733 पद हैं। इसमें अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (6,942 पद), आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (2,458 पद), SRPF कांस्टेबल (3,002 पद) और जेल सि...