नई दिल्ली, अगस्त 11 -- पाकिस्तान के अवैध कब्ले वाले कश्मीर (PoK) में बड़ा चुनावी उलटफेर देखने को मिला है। दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के पारंपरिक गढ़ हारने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन अगली सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद ये नतीजे सामने आए। तीसरे चरण की चार सीटों में से पीपीपी ने दो सीटें जीतीं, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और आवामी दस्त-ओ-बाजू पार्टी ने एक-एक सीट हासिल की। आवामी दस्त-ओ-बाजू पार्टी को जमात-ए-इस्लामी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) दोनों का समर्थन प्राप्त है। अब तक आए नतीजों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सरदार अतीक अहमद खान (जिन्हें पीएमएल-एन का समर्थन था) वेस्टर्न बाग के धीरकोट क्षेत्र...