नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि मच गईहै। शुक्रवार से शुरू हुआ रैलियों-विरोध प्रदर्शन का दौर शनिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में बदल गया, जो रविवार को भी जारी रहा। जमात-ए-इस्लामी ने घोषणा की कि वह 16 अगस्त को चारों प्रांतीय राजधानियों में प्रदर्शन करेगी। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दो दिन में पूरे देश में 500 से ज्यादा रैलियां, विरोध-प्रदर्शन, चक्का जाम हो चुके हैं। ट्रांसपोर्टर और तेल टैंकरों की देशभर में हड़ताल के ऐलान से लाखों माल ढोने वाले वाहनों के पहिये थम गए हैं। ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-रा...