नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है और हैवी स्पेसिफिकेशन वाल फोन तलाश रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ एमोलेड डिस्प्ले, तेजतर्रार प्रोसेसर और तगड़ा कैमरा मिल जाए, तो पोको के नए POCO X8 पर विचार किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने Poco X8 को Poco X8 Power के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। पावर में 10,000mAh बैटरी है, जबकि स्टैंडर्ड POCO X8 में 9,000mAh बैटरी है। दोनों ही फोन दमदार हैं। हमें स्टैंडर्ड मॉडल यानी POCO X8 का रिव्यू करने का मौका मिला। कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा फोन के बॉक्स में डिवाइस के अलावा कुछ डॉक्यूमेंट्स, सिम-इजेक्टर टूल, 67W का फास्ट चार्जर और यूएसबी टू टाइप-सी केबल मिलेगी। इसके अलावा, बॉक्स में एक बैक कवर भी दिया जा रहा है।बैटरी औ...