नई दिल्ली, जुलाई 27 -- अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज न करनी पड़े, तो POCO आपके लिए जल्द ही नया फोन लेकर आने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि POCO M8 Power 5G भारतीय बाजार में 4 अगस्त को लॉन्च होगा। टीजर के मुताबिक यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इसे "Power Your Binge" टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इस फोन को Flipkart पर सेल किया जाएगा। More Power, More Entertainment, More Binge.Get...