नई दिल्ली, मार्च 14 -- LPG Crisis Update: अगर आपके घर में पाइप वाला पीएनजी गैस कनेक्शन है तो आप एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं रख सकेंगे। साथ ही, ऐसे उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर को भरवाने पर रोक लगा दी गई है। भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक अहम फैसला लेते हुए संशोधित आपूर्ति आदेश जारी किया है। मंत्रालय ने बयान में कहा है कि इस संशोधन के तहत सरकारी तेल कंपनियों को भी ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से मना किया गया है, जिनके पास पहले से ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन मौजूद है। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, ''कोई भी व्यक्ति जिसके पास पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) का कनेक्शन है और जिसके पास घरेलू एलपीजी कनेक्शन भी है, वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन अपने पास नहीं रखेगा, और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.