ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 30 -- ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बैंक के बाहर किसान संगठन और खाताधारकों का धरना गुरुवार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इस बीच तीन खाताधारकों के रुपये वापस उनके खाते में आ गए हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। किसानों के मुआवजे की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर इस मामले में पीएनबी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के चार दिन बाद पीएनबी की तरफ से एक अधिकारी का बयान सामने आया। यह भी पढ़ें- PNB से गायब करोड़ों की कहानी, नोएडा एयरपोर्ट को जमीन देने वालों के पैसे भी गायब बैंक के जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बत...