नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- PNB Rate Cut: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती के ठीक अगले दिन PNB ने अपना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) घटा दिया। बैंक ने शनिवार, 6 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसका RLLR 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है। हालांकि बैंक ने यह भी साफ किया कि MCLR और बेस रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।क्या है डिटेल दरअसल, RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से रेपो रेट को 25 bps घटाकर 5.25% कर दिया। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली छह सदस्यीय समिति ने 'न्यूट्रल स्टांस' बरकरार रखा, जिससे आगे भी ब्याज दरों में राहत मिलने की गुंजाइश बनी हुई है। फरवरी 2025 से यह RBI की चौथी रेपो कट है। अगस्त और अक्टूबर...