● पंकज कुमार पांडेय, जुलाई 26 -- महज 24 घंटे पहले तक जिसकी संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी, शनिवार को वो हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंप दिया। प्रधान ने कहा कि उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया है। प्रधान ने अपने सोशल मीडिया बायो से मंत्री पद भी हटा दिया। पर, यह इस्तीफा इतनी आसानी से नहीं आया। इसके पीछे 24 घंटे का वो घटनाक्रम है, जिसने दिल्ली के सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। शुक्रवार सुबह तक केंद्र का रुख सख्त था और उच्च स्तर पर यह माना जा रहा था कि स्थिति पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदम ही काफी होंगे। उच्च शिक्षा सचिव को पद से हटाया जा चुका था और एनटीए में 47 लोगों को बर्खास्त किया गया था। सरकार को भरोसा था कि नए पेपर लीक कानून के मसौदे पर मुहर लगाने तथा...