रांची, सितम्बर 27 -- महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रियता के साथ जुटी हुई है। इसी क्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) और विषम परिस्थितियों में फंसी महिलाओं के पुनर्वास के लिए शक्ति सदन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सरकार का जोर है। पीएम मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,94,628 लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं मिशन शक्ति के तहत संचालित शक्ति सदन और पालना योजना के जरिए तस्करी, शोषण अथवा अन्य विषम परिस्थितियों से गुजर रही महिलाओं को सुरक्षित...