PM Modi in Lucknow: लखनऊ में आज घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट प्लान, डायवर्जन लागू
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लखनऊ आगमन और इंदिया गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को राजधानी में जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। घर से निकलें तो एक बार रूट प्लान जरूर चेक कर लें ताकि सड़कों पर आपको असुविधा न हो। पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि शाम चार बजे से गोमतीनगर क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। जहां पॉलीटेक्निक से लोहिया पथ की ओर वाहन सवार नहीं जा सकेंगे। जबकि लोहिया पथ से फ्लाईओवर के बजाए नीचे से पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंचकर आगे की ओर जा सकेंगे। इस दौरान अयोध्या रोड से पॉलीटेक्निक आने वाला ट्रैफिक सीधे निशातगंज, बादहशाहनगर होकर आगे की ओर जा सकेगा। पीएम का आईजीपी में प्रस्तावित कार्यक्रम शाम करीब पांच से सात के बीच में होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.