नई दिल्ली, जून 20 -- PM Kisan 23rd instalment date and time : पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज शनिवार को ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 4 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली से यह पैसा किसानों खातें में सीधा भेजेंगे। पीएम किसान की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार 9.44 करोड़ लाभार्थियों के खाते में कुल 18800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये की तीन किस्त साल भर में ट्रांसफर की जाती है। सरकार की कोशिश है कि छोटे किसानों को जरूरत के समय में खाद-बीज खरीदते वक्त पैसों का अभाव ना हो। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से ट्रांसफर किया था। यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या आज घट ग...