नई दिल्ली, मई 20 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। पीएम किसान पोर्टल पर सरकार ने साफ किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करना, आधार से बैंक खाता लिंक करना और सही बैंक डिटेल देना जरूरी है। अगर ये छोटी-सी चूक होती है, तो पीएम किसान की 23वीं किस्त रुक सकती है या देरी हो सकती है।ई-केवाईसी (e-KYC) कैसे करें? पीएम-किसान योजना के किसानों के लिए ई-केवाईसी के 3 तरीके हैं। पहला ओटीपी आधारित ई-केवाईसी, जो पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। दूसरा, बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी, जिसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाना पड़ेगा। तीसरा तरीका फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी। यह भी पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें-...