नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत एलिजिबल किसानों को सरकार की ओर से हर किस्त में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है। ऐसे में किसानों की नजर अब अगली यानी 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह किस्त इसी महीने अक्टूबर में भेजी जा सकती है। इससे पहले सरकार ने 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की थी।किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी 24वीं किस्त पाने के लिए e-KYC...