हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 3 -- आने वाले दिनों में लाखों किसानों की मुसीबत बढ़ सकती है। अगर आपके पास खेती की जमीन है लेकिन किसान कार्ड नहीं है, तो आपको पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 6000 रुपये नहीं मिलेंगे। बिहार सरकार ने पीएम किसान योजना से जुड़े कुछ नियम सख्त कर दिये हैं। अब सिर्फ आपके नाम पर खेती जमीन होना काफी नहीं है। पीएम किसान योजना के तहत पैसा पाने के लिए आपके नाम पर जमीन होने के साथ किसान कार्ड होना जरूरी है। किन किसानों को होगा नुकसान? किसानों का रजिस्ट्रेशन और किसान कार्ड नहीं बन पा रहा क्योंकि कई किसान राज्य से बाहर काम करने गए हैं। इन्हीं किसानों के पहचान पत्र बनने में दिक्कत आ रही है। आने वाले दिनों में खाद, बीज सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन वैसे किसानों का हो रहा है, जिनके...