जयपुर, जून 25 -- राजस्थान की विकास यात्रा में 4 जुलाई एक ऐतिहासिक तारीख के रूप में दर्ज होने जा रही है। जिस पचपदरा रिफाइनरी का इंतजार वर्षों से किया जा रहा था और जिसका उद्घाटन आखिरी समय में टल गया था, उसका सपना अब पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा पहुंचकर देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर और 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर वे राजस्थान को विकास के कई बड़े उपहार देंगे।ढाई महीने पहले आग ने रोक दिया था कार्यक्रम पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल को प्रस्तावित था। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और पूरे प्रदेश की नजरें इस कार्यक्रम पर टिकी थीं। लेकिन उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले 20 अप्रैल को रिफाइनरी परिसर...