ओस्लो, मई 19 -- पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग इन दिनों सुर्खियों में है। उन्हें पीएम मोदी से तो जवाब मिला नहीं, अब वह राहुल गांधी का इंटरव्यू करना चाहती हैं। असल में, ब्रिटेन की महिला पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट करके हेले से कहा है वह राहुल गांधी से फोन इंटरव्यू की बात करें। इसके जवाब में हेले लिंग ने लिखा है। मैं तैयार हूं। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि नॉर्वे में हेले लिंग ने पीएम मोदी से एक सवाल पूछा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में वह विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भी पहुंची थीं। किस बात से आईं चर्चा मेंहेले लिंग, उस वक्त चर्चा में आ गईं जब सोमवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पीएम मोदी से पूछ रही हैं कि क्या वह उनके सवाल का जवाब द...