नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- राजस्थान में पंचायत चुनावों से पहले ही सियासी हलचल तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल फेरबदल और लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आने वाले दिनों में सरकार और संगठन के स्तर पर संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। दिसंबर में भाजपा सरकार के तीन साल भी पूरे होने वाले हैं। ऐसे में सरकार के कामकाज की समीक्षा, संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर ...