PM मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर अर्पित की पुष्पांजलि, 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर 'लौह पुरुष' को नमन
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया। पार्टी ने इस अवसर पर लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट कर लिखा, "अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।"अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.