नई दिल्ली, मार्च 18 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार, 18 मार्च को) कुवैत के साथ उच्चस्तरीय कूटनीतिक संवाद को आगे बढ़ाते हुए वहां के क्राउन प्रिंस, शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बात की और ईद के आने वाले त्योहार पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इसके अलावा बातचीत में पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से क्षेत्रीय शांति और समुद्री सुरक्षा पर बी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने खुद इस बातचीत का जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, " कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और ईद के आने वाले त्योहार पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और हाल के घटनाक्रमों पर अपनी चिंताएँ साझा कीं। कुवै...