PM मोदी तो सम्मान पाने का शतक लगा देंगे, पर जनता को क्या मिल रहा; संजय राउत का तीखा तंज
मुंबई, मई 18 -- देश में ईंधन की किल्लत और नीट पेपर लीक को लेकर संजय राउत ने सवाल उठाया है। उद्धव सेना के राज्यसभा सांसद ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर ही तंज कसते हुए कहा कि वह तो सम्मानों का शतक लगा रहे हैं, पर जनता को क्या मिल रहा है। संजय राउत ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी तो अवॉर्ड लेने की सेंचुरी पूरी करेंगे। वह किसी भी देश में जाते हैं तो वहां का सर्वोच्च सम्मान उनको मिल जाता है। वह नीदरलैंड, नॉर्वे जैसे किसी भी देश में जाते हैं तो वहां का सर्वोच्च सम्मान वह लेकर आते हैं। लेकिन देशवासियों को क्या मिलता है, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था की बुरी हालत। हम लोगों को तो यही अवॉर्ड मिलता है और प्रधानमंत्री को स्वीडन, नॉर्वे में अवॉर्ड मिलता है।' राउत ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि पीएम को सम्मान मिल रहा है, आखिर इसका करना क्या है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.