वार्ता, अप्रैल 3 -- नोएडा इंडरनेशनल हवाई अड्डा के उद्घाटन पर सियासत तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश का मेहमान बताने पर भाजपा नेता ने पलटवार किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेहमान नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हर घर में प्रधानमंत्री का अपना स्थान है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि मेहमान वे लोग हैं, जो पांच साल में केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच आते हैं और हार मिलने पर व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने नोएडा का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग कभी राजनीतिक कारणों से नोएडा आने से भी कतराते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.