नई दिल्ली, मई 15 -- पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से दुनियाभर में मचे हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 5 देशों के बेहद अहम दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान पीएम सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। यह दौरा भारत के तेल और LPG संकट को खत्म करने में अगम भूमिका निभा सकता है। जानकारी के मुताबिक यहां भारत और UAE के बीच ऊर्जा क्षेत्र में दो बड़े समझौते होने की उम्मीद है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब देश में पेट्रोल और डीजल सहित अन्य ईंधन के आयात को लेकर संकट बना हुआ है। दरअसल ईरान और अमेरिका के बीच जंग शुरू होने के बाद से दुनिया का सबसे प्रमुख जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। यहां से जहाजों की आवाजाही भी लगभग ठप है। युद्ध शुरू होने से पह...