कोलकाता, जून 17 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर कोलकाता के ऐतिहासिक 'रेड रोड' पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। हालांकि, इस इवेंट के लिए जारी किए गए ट्रैफिक प्लान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महज सवा घंटे के कार्यक्रम के लिए रेड रोड और उससे जुड़ी सड़कों को 7 दिनों तक बंद रखने के फैसले के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। बुधवार को हाईकोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई का उल्लेख किया गया। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।क्या है पूरा विवाद? कोलकाता हाईकोर्ट के समक्ष एक 'एडवोकेट्स एसोसिएशन' (वकील संघ) ने यह याचिका दायर कर ट्रैफिक पुलिस के नोटिफिकेशन पर सवाल उठाया है। अदालत में पेश हुए वकील ने बताया कि रविवार को सिर्फ एक घंटे 15 मिनट के ...