नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट किया है। मिलबेन का आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है। मिलबेन का आरोप है कि पीएम मोदी के विरोधी अमेरिका से अभिजीत दिपके को फंडिंग भिजवा रहे हैं। मिलबेन ने कहा है कि अमेरिका की तरफ से आ रही इस फंडिंग का इस्तेमाल भारत में माहौल खराब करने और सरकार के कामों में रुकावट डालने के लिए किया जा रहा है। सिंगर ने देश के युवाओं से अपील की है कि यह चुप रहने का वक्त नहीं है और जनता को एक जवाबी आंदोलन करना चाहिए।CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग मिलबेन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे। अपनी X पोस्ट में मैरी ने भारत के सभी युवा देशभक्तों को संबोधित करते हुए लिखा, "यह चुप रहने का...