ऊंचाहार (रायबरेली), सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना के लिए रायबरेली के ऊंचाहार की धरती पर बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। पांच लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रिकॉर्ड बनाया। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप देश में अपने तरह का अनूठा आयोजन बना।रायबरेली में बना अनूठा रिकॉर्ड कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के आह्वान पर श्री शिवमहापुराण कथा के विशाल कथा पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष वैदिक अनुष्ठान किया गया। पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद शंख की ध्वनि और...