नई दिल्ली, मई 11 -- पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से 7 अपील की हैं। खासतौर पर लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है और पेट्रोल-डीजल आदि की खपत को भी सीमित करने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील को एक वर्ग ने देश हित में माना है तो वहीं कुछ लोग इसे सरकार की नाकामी से जोड़ रहे हैं। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बात उपदेश नहीं है बल्कि नाकामी के सबूत हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आखिर अपने 12 सालों के कार्यकाल में देश को मोदी सरकार ने क्या दिया है। हालात यहां तक हैं कि लोगों को बताना पड़ रहा है कि क्या वे क्या खरीदें और क्या नहीं। राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम कर...