ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि राहुल ने कार्यक्रम में जिस तरह का आचरण किया वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है। सीएम योगी रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस दौरान 'नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान' पर केंद्रित इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएम ने कहा 'आप लोगों ने कल एक वीडियो देखा होगा। कांग्रेस के 'युवराज' ने भी कल अपने 'झूठ की गूंज' में जिस तरह का आचरण किया वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है। कोई भी सभ्य, सज्जन व्यक्ति हमारे यहां परंपरा है कि अगर हम एक पगडंडी मार्ग से चल रहे हैं और रास्ता संकरा है तो पहले हम क्या करते हैं किसी बुजुर्ग, किसी महिला या फिर कोई दिव्यांग हो या फिर अपने से उम्र में बढ़ा हो तो उनके...