नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली में गुरुवार 15 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खेल सितारों की मेजबानी की। भारतीय क्रिकेटरों समेत देश के दर्जनों खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे। एशियन गेम्स 2026 में जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीता था। उन खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की और उनको खाने पर भी बुलाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्पीच भी दी, जिसमें खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ कर दी, जिस पर इस युवा ओपनर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री जब एशियन गेम्स के मेडलिस्ट को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि इस बार के खेलों में 15 और 17 साल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, वैभव अकेले ऐस...