भोपाल, मई 12 -- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की स्थिति से उपजे वैश्विक तेल संकट के बीच एक तरफ जहां प्रधानमंत्री लोगों से पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की खपत कम करने, कार पूलिंग करने, गैर जरूरी होने पर वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने और सादगी अपनाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी यही बात उन्हीं की पार्टी के नेताओं को समझ नहीं आ रही है, और वो जाने-अनजाने इसका जमकर मखौल उड़ा रहे हैं। इसका नजारा हाल ही में मध्य प्रदेश में उस वक्त देखने को मिला, जब एक भाजपा नेता उन्हें मिले पद को ग्रहण करने राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए वे अपने साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी साथ लेकर आए थे। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में विभिन्न निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की थीं। इसी दौरान उज्जैन के मंगरोल...