भिण्ड, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ईंधन बचाने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा पदभार ग्रहण करने के लिए वाहनों के बड़े-बड़े काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। जिसके बाद इस तरह के एक मामले में अब पार्टी ने ऐक्शन ले लिया है और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने वाले नेताजी की नियुक्ति को ही रद्द कर दिया है। इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रदेश में पार्टी की यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है। दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इस तरह की रैली निकालने वाले पार्टी के भिंड जिला किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जन यादव को पद से हटा दिया है। अपनी तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर जयपाल सिंह चावड़ा ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमे...