नई दिल्ली, मई 5 -- PM Kisan latest news; भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम-किसान (PM-KISAN) आज देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में आर्थिक मदद भेजती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के खर्चों में राहत मिलती है। हाल ही में जारी जानकारी के मुताबिक, अब तक इस योजना के जरिए 22 किस्तों में कुल Rs.4.28 लाख करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। यह अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है, जो दिखाता है कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। #PMKISAN के तहत अब तक 22 किस्तों में किसानों को Rs.4.28 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी गई है। इस योजना का लाभ 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभा...