गाजियाबाद, मई 25 -- प्रधानमंत्री आवासीय योजना (PM Awas Yojana) के फ्लैट आवंटियों के लिए गुड न्यूज है। गाजियाबाद में पीएम आवास योजना के आवंटियों को 10 दिन में फ्लैट पर कब्जा देने की तैयारी की जा रही है। करीब 50 से अधिक आवंटियों ने अपनी रजिस्ट्री भी करा ली है। अब उन्हें फार्म भरकर जमा कराने पर आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। शासन के निर्देश पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान तैयार कर रहा है। प्रथम परियोजना अगस्त 2018 में मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में शुरू की गई थी। यहां 856 फ्लैट तैयार किए गए हैं। अब जीडीए इन फ्लैटों पर कब्जा देने की तैयारी कर रहा है। अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना में तैयार इस योजना के फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 50 से अधिक आवंटी रजिस्ट्री करा चुके ...