नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2026 सेल में Google Pixel स्मार्टफोन्स खरीदने वालों के लिए बड़े ऑफर्स का ऐलान हो गया है। सेल में Google Pixel 11 से लेकर Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 10a तक पर ऑफर मिलेंगे। इनमें Pixel 11 का इफेक्टिव प्राइस 69,999 रुपये और Pixel 10a का इफेक्टिव प्राइस 39,999 रुपये तक पहुंच जाएगा। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये इफेक्टिव प्राइस कई ऑफर्स को जोड़ने के बाद मिलेंगे, इसलिए इन्हें सीधे डिस्काउंटेड प्राइस नहीं माना जाना चाहिए।इन ऑफर्स के साथ सस्ता मिलेगा Pixel 11 Google Pixel 11 की बात करें तो इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 89,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। Big Billion Days सेल में इसे प्रभावी तौर पर 69,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस की...