Pitru Paksh Mela2026: बाल ठाकरे का गया जी में श्राद्ध, बहू स्मिता ने मोक्ष के लिए किया पिंडदान
गया, सितम्बर 29 -- शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को गयाजी में अपने ससुर बाल ठाकरे, पिता मधुकर चितरे समेत अन्य पूर्वजों के लिए गयाश्राद्ध किया। विष्णुपद मंदिर परिसर और फल्गु तट स्थित शंकराचार्य पार्क में उन्होंने करीब दो घंटे तक पिंडदान किया। इसके बाद देवघाट पर फल्गु में पिंड अर्पित कर तर्पण किया और विष्णुचरण पर पिंड चढ़ाकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। गया जी पितृपक्ष मेले में आकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने राजनीति में आने की संभावना पर भी बात की। गयापाल कल्लू लाल चौधरी ने पूरे विधान के साथ स्मिता ठाकरे के माध्यम से बाल ठाकरे समेत परिवार के अन्य पूर्वजों का गयाश्राद्ध कराया। मंगलवार को फल्गु और विष्णुचरण का विधान पूरा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.