पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: डीडीहाट, संवाददाता। नगर में आयोजित शहीद सैनिक बलवंत सिंह जिमिवाल स्मृति वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट नरेंद्र धामी रहे। फाइनल मुकाबला 6 राज रिफ और जय मां भगवती क्लब ओगला के बीच तीन सेटों में खेला गया। जिसमें 6 राज रिफ ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-12, 25-17 व 25-20 से जय मां भगवती क्लब ओगला को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट डिफेंडर का खिताब 6 राज रिफ के गुरु, मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब 6 राज रिफ के दशरथ ने अपने नाम किया। वहीं उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार ओगला के खिलाड़ी कार्तिक को मिला। फाइनल मुकाबले का आंखों देखा...