पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। शिवालय मंदिर समिति के सदस्य 42 वर्षीय अन्नू थापा का रविवार सुबह हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पुराना बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अन्नू के निधन पर शिवालय मंदिर समिति की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में समिति के सदस्यों व उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। निधन पर वीरेन्द्र साह, सुशील खत्री, अनिल माहरा, रोहित पांडे, प्रकाश लाल साह, महेंद्र सेठी, भुवन पांडे, उमेश जोशी, राहुल साह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...