पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के रई स्थित गोमेश्वर महादेव मंदिर रई गुफा में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को पार्षद मोहित चौसाली ने बताया कि महंत बंशी गिरी की ओर से शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यास किशोर जोशी कथा सुनाऐंगे। 31 जुलाई से 10 अगस्त तक ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महंत बशी गिरी जी महाराज ने अधिक से अधिक लोगों से कथा सुनने के लिए पहुंचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...