Pithoragarh News: 25 सिंतबर को सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। लंबित मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने सरकार व शासन से 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान 25 सितंबर को जिलेभर के मिनिस्टीरियल कार्मिकों के सामूहिक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। कुमाऊं मंडल प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन और संयुक्त मंत्री सौरभ चंद ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। गेट मीटिंग में मिनिस्टीरियल पदों के पुनर्गठन, पदोन्नति के पर्याप्त अवसर, पृथक सेवा नियमावली, स्थानांतरण व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली और गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.