पिथौरागढ़, नवम्बर 21 -- Pithoragarh News: अस्कोट। अस्कोट में 23 नवम्बर से चार दिवसीय मल्लिकार्जुन महोत्सव का शुभारंभ होगा। शनिवार को महोत्सव समिति के सचिव मनोज लुंठी ने बताया वैकुण्ठ चतुर्दशी को लगने वाले महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कहा इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में मंदिर तक कलश यात्रा निकालेगी। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ ही जिला स्तरीय बैडमिंटन, बालीबॉल, सामान्य ज्ञान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...