पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है। तपेश्वर महादेव मंदिर के बाबा ईश्वरी नन्द महाराज व क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के पहले दिन डॉ. अमरनाथ सारस्वत, डॉ. शशिकांत भट्ट और देवेश टम्टा की टीम ने 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। जीवन चन्द्र पन्त ने बताया कि शिविर 27 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। यहां जीवन पंत, अतुल द्विवेदी, अमनदीप सिंह, कुलदीप, दिनकर सिंह, डॉ. श्रीकांत सिंह, अनुज मौजूद रहे यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेरीनाग में तीन दिनी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान ...