पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- Pithoragarh News: रानीखेत। उप जिला अस्पताल परिसर में समय पर स्ट्रेचर और उपचार नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग की मौत के मामले में प्रशासन की जांच में प्रथम दृष्टिया अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। एक हफ्ते के भी प्रबंधन ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर खंगाली जानी है। इसके बाद पूरे मामले का सच उजागर होगा। सोमवार को मजखाली में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग पूरन सिंह अधिकारी को ग्रामीण अस्पताल लाए। आरोप हैं कि ना तो डाक्टर बाहर आए और ना ही स्ट्रेचर अस्पताल में था। 45 मिनट बाद जब स्ट्रेचर नसीब हुआ तो तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। शाम के वक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी अस्पताल पहुंची। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही की तोहमत मढ़ी। नायब तहसीलदार राजेंद्र अधिकारी को ...