पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। सीमांत में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर कल्पना देवलाल मौजूद रहीं। इस दौरान मेयर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकर्षक रैंप वॉक, नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में तीज क्वीन का खिताब मन्जू के नाम रहा। ज्योति द्वितीय व रजनी तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंजू जैन बनीं तीज क्वीन रैंप वॉक प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला स्थान प्...