पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। आगामी माह आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन से जुड़े कार्य बाहरी संस्थाओं को दिए जाने से स्थानीय पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवाओं में नाराजगी है। युवाओं का कहना है कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वे लंबे समय से बिना किसी स्वार्थ के सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, लेकिन बड़े आयोजनों में उन्हें दरकिनार कर बाहरी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। केम्स इन हिमालया एसोसिएशन के महामंत्री शंकर सिंह खडायत ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिथौरागढ़ के कई युवा पहले से ही पर्यटन गतिविधियों और उसके विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसके बावजूद आगामी अल्ट्रा मैराथन के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य बाहरी संस्थाओं को सौंपे जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...