पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने दयासागर इंटर कॉलेज व मिशन इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यातायात अपर उप निरीक्षक गोविन्द कोश्यारी के साथ पुलिस कर्मियों ने विद्यालय पहुंचकर स्कूल बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने बस चालकों व प्रबंधन से बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाने व बसों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्कूल, कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बताये जायेंगे यातायात के नियम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...