पिथौरागढ़, सितम्बर 12 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सीमांत के चंडाक बांस क्षेत्र में स्कूटी रपटने से एक युवक घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सुमित खत्री अपने गांव से जिला मुख्यालय की ओर आ रहा था। इस दौरान काससिन कटिया के समीप उसकी स्कूटी रपटने से वह घायल हो गया। घटना के बाद उसका साथी उसे तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. कमल, वार्ड सहायक चन्दन सिंह गैड़ा ने युवक का उपचार किया। बताया युवक के कंधे व घुटने में चोट आई है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...