पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: सतीश, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सैनिक विश्राम गृह देवलथल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विश्राम गृह परिसर में छायादार पौधे रोपे। सचिव ने कहा वृक्षों के संरक्षण जलवायु अनुकूलनशीलता और सामुदायिक जिम्मेदारी पर संदेश देता है। इस दौरान अधिकार मित्र सुरेन्द्र बसेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...